• पूर्णिमा (Uposath Day)

    इस पूर्णिमा के दिन ये विशेष घटनाएँ घटित हुई थी

    • सिद्धार्थ बोधिसत्व का मनुष्य लोक में आगमन (जन्म)
    • सिद्धार्थ बोधिसत्व की बुद्धत्व प्राप्ति (सम्बुद्धत्व)
    • भगवान बुद्ध का महापरिनिर्वाण
    • बुद्धत्व के पश्चात् कपिलवस्तु में आगमन एवं शाक्यों के अहंकार को खंडित करने हेतु ‘यमक महाप्रातिहार्य’ नामक अद्भुत सिद्धि का प्रदर्शन
    • बुद्धत्व के 8 वर्ष पश्चात् तीसरी बार श्रीलंका में आगमन
    • श्रीलंका के श्रीपाद पर्वत के शीखर पर भगवान बुद्ध के द्वारा नीलमणि में श्रीचरण के पदचिन्ह को स्थापित करना
    • भगवान बुद्ध का अग्र सेवक अरहन्त आनन्द भन्ते जी का परिनिर्वाण
    • भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण के दिन ही राजकुमार विजय का श्रीलंका द्विप में आगमन एवं सिंहली जाति की शुरुआत
  • पूर्णिमा (Uposath Day)

    इस पूर्णिमा के दिन ये विशेष घटनाएँ घटित हुई थी

    • श्रीलंका में भगवान बुद्ध के धर्म को स्थापित करने हेतु अरहन्त महेन्द्र भन्ते जी श्रीलंका के अनुराधपुर में मिहिन्तले स्थान पर आगमन
    • श्रीलंका के राजा देवानंपियतिस्स सहित 40,000 लोगों को अरहन्त महेन्द्र भन्ते जी के द्वारा चुल्लहत्थिपदोपम सूत्र का धर्म प्रवचन करना
  • पूर्णिमा (Uposath Day)

    इस पूर्णिमा के दिन ये विशेष घटनाएँ घटित हुई थी

    • सिद्धार्थ बोधिसत्व का तुषित देवलोक से देवी महामाया के गर्भ में प्रवेश
    • सिद्धार्थ बोधिसत्व का मुक्ति हेतु गृहत्याग
    • भगवान बुद्ध के द्वारा वाराणसी में दस हजार चक्रवालों को कम्पित करते हुए पंच भिक्षुओं को प्रथम उपदेश (धम्मचक्कप्पवत्तन सूत्र) का प्रवचन करना
    • राहुल कुमार का जन्म
    • भगवान बुद्ध सहित पंच भिक्षुओं का प्रथम वर्षावास वाराणसी के ऋषिपतन मृगदाय में (वर्तमान सारनाथ)
    • भिक्षुओं के वर्षावास का आरंभ दिवस
  • पूर्णिमा (Uposath Day)

    इस पूर्णिमा के दिन ये विशेष घटनाएँ घटित हुई थी

    • प्रथम धम्म संगीति का आरंभ अगस्त महीने के पूर्णिमा से हुआ था
    • भगवान बुद्ध का अग्र सेवक आनन्द भन्ते जी का अर्हत्व पाना
  • पूर्णिमा (Uposath Day)

    इस पूर्णिमा के दिन ये विशेष घटनाएँ घटित हुई थी

    • भिक्षुणी संघ का आरंभ
  • पूर्णिमा (Uposath Day)

    इस पूर्णिमा के दिन ये विशेष घटनाएँ घटित हुई थी

    • वर्षावास का पवारण दिवस
    • भगवान बुद्ध का तावतिंस देवलोक से धरती पर संकिस्सा नामक स्थान पर पधारना
    • अरहन्त सारिपुत्त भन्ते जी को प्रज्ञावान भिक्षुओं में अग्र पद की प्राप्ति इसी पूर्णिमा को हुई थी
  • पूर्णिमा (Uposath Day)

    इस पूर्णिमा के दिन ये विशेष घटनाएँ घटित हुई थी

    • भगवान बुद्ध के द्वारा साठ अरहन्त भिक्षुओं को धर्मदूत के रूप में लोकजन के कल्याण हेतु धर्म प्रचार के लिए आदेश देना
    • अरहन्त सारिपुत्त भन्ते जी का परिनिर्वाण
    • उरुवेला (बोधगया) के तीन जटिलों को दमन करने के लिए भगवान बुद्ध का उरुवेला में आगमन