About Us

About Us

तथागत भगवान बुद्ध जी हमारे भारत देश में अनंत लोगों के कल्याण के लिए जन्म लिए। उनके बताये मार्ग से बहुतों का कल्याण हुआ। इतना ही नहीं, उनके द्वारा बताये गये धर्म-रूपी रश्मि से, श्रीलंका भूमि भी चमक गयी। अभी हमलोग उसी लंका भूमि में रह रहे हैं।

हजारों वर्षों से यह श्री लंका भूमि, बुद्ध रश्मि नामक ज्ञान की रौशनी से चमक रही है। हमलोगों को भी पुण्य की महिमा से, बुद्ध-रश्मि रूपी सद्धर्म मिला। भगवान बुद्ध का ज्ञान आश्चर्य है… अद्भूत है…। उनका ज्ञान तो अमृत के समान है। भवसागर से तरने के लिये नौका के सामन है। समस्त विकार नामक रोगों को दूर करने के लिये दिव्य औषध के समान है। राग, क्रोध, मोह नाम की अग्नि से जलने वालों के लिये ज्ञानरूपी वर्षा के समान है। मन की सारी पीड़ा दूर हो जाती है उनके एक ही ज्ञान से।

तथागत बुद्ध ब्रह्माण्ड के सारे रहस्यों को और भव-सागर से पार जाने के निर्मल मार्ग को परिपूर्ण एवं परिशुद्ध रूप से बताते हैं। भगवान के पवित्र ज्ञान से हमलोगों के मन को सुख-शांति मिलती है। अद्भुत चैन मिलता है। यही सुख शांति हमारे भारत देश वासियों को भी मिले, यही हमारी मंगल कामना है।

जब आपके हृदय में तथागत धर्म की ज्योति जलेगी तब आपके जीवन का सारा अंधकार मिट जायेगा…।

Office Hours

8:00 am – 8:00 pm
Tuesday through Sunday

Contact Us

Tel: +94762297871

Email: contact@buddharashmi.in

BuddhaRashmi © 2025. All Rights Reserved.